फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 19 Nov 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। शादी के छह माह भी नहीं बीते कि विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने मारपीट व उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नगेला गांव की वंदना (20) पत्नी कौशलेंद्र राजपूत ने रविवार की शाम कमरे में छत की हुक से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति कौशलेंद्र खेत से लौटा तो कमरे में पत्नी का शव लटका देखा। बताया कि घटना के समय सभी परिजन घर के बाहर थे। इसी बीच सूने घर में वंदना ने फांसी लगा ली। पति का कहना है कि घटना से पहले उससे किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरा। उधर, गिरवां निवासी मृतक के परिजनों नेे बताया कि 6 माह पूर्व वंदना की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। थानाध्यक्ष शशि कुमार पंाडेय कहना है कि शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा  गया है। रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की वजह पता नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें