फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक चालक व क्लीनर ने यात्रियों को पीटा

Sat, 21 Oct 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सवारियों से भरे मैजिक में बच्चे के उल्टी कर देने से नाराज चालक व क्लीनर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। घायल दो युवतों ने जेवर व नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। तिंदवारी थाने के महुई गांव निवासी बलवीर (25), उसकी पत्नी शोभा (22) और छोटा भाई मनोज (22), पत्नी मंजू (20), छोटा भाई सूरज (19) शनिवार को दोपहर मुंबई से यहां घर लौट रहे थे। बांदा शहर से मैजिक पर गांव जाने के लिए सवार हुए। महोखर गांव के पास निकट बलवीर के बच्चे ने मैजिक में उल्टी कर दी। इसी बात पर चालक व क्लीनकर से नोंकझोंक हुई। बलबीर का आरोप है कि चालक व क्लीनर ने उन्हें पत्थर व लोहे की राड से पीटा। पत्नी शोभा व छोटे भाई की पत्नी मंजू की अंगूठी, मंगलसूत्र व 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी रेहाना याशमीन ने बताया कि यूपी-100 पुलिस के जरिए घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अभी पीड़ितों की ओर से तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें