बांदा/अतर्रा। सड़क दुर्घटना में घायल सेवानिवृत्त
फौजी की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में बोलेरो की टक्कर से
बाइक सवार घायल हो गया।
बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव निवासी
रिटायर्ड फौजी राधेश्याम (50) अपने भाई जनार्दन के साथ बाइक पर नरैनी से
अतर्रा आते समय सामने से आ रही बाइक की भिड़ंत में घायल हो गए थे।
राधेश्याम को जिला अस्पताल से नाजुक हालत में कानपुर रिफर किया गया था। रविवार को सुबह कानपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक अन्य घटना में सेमरिया मिर्दहा गांव का बृजकिशोर कुशवाहा (38) रविवार को दोपहर बाजार से बाइक पर वापस गांव जा रहा था।
राष्ट्रीय
राजमार्ग पर साईं मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर
से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पीछा कर बोलेरो को पकड़ लिया
और पुलिस को सौंप दिया।