पति की पिटाई से गर्भवती युवती की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष का कहना
है कि पिटाई से बचने के लिए भागते समय गिर जाने से चोट आ गई।
थानाध्यक्ष
के मुताबिक अभी तक मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। हालांकि
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता और भाई ने स्पष्ट रूप से पति पर पीटकर
हत्या का आरोप लगाया।
कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी
केशना देवी (28) पत्नी राम किशोर गर्भवती थी। पोस्टमार्टम हाउस में पिता
राज करन और भाई राम सेवक (नांदनमऊ, बदौसा) ने बताया कि बुधवार को शाम पति
रामकिशोर ने केशना की बुरी तरह पिटाई की। गर्भावस्था में पेट में चोट लगने
से उसकी हालत बिगड़ गई।
ससुर बाबूलाल ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य
केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला
अस्पताल रिफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव
का पोस्टमार्टम कराया।
उधर, देर शाम कालिंजर थानाध्यक्ष शिवसागर
पांडेय ने शिव सागर पांडेय ने कुछ इस तरह बताया कि पति-पत्नी के बीच
कहासुनी हुई थी। पति उसे मारने दौड़ा तो पत्नी घर से बाहर भागी। दरवाजे के
पास रखे बक्से से टकराकर गिर गई। गर्भवती होने से हालत बिगड़ गई।
सीएचसी
से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष का कहना है
कि फिलहाल मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी।