होली की हुड़दंग में उपजे विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दो दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
कोतवाली क्षेत्र के सियार पुरवा गांव में मंगलवार को युवा होली उमंग में डूबे थिरक रहे थे। इसी बीच सुरेश व भइयाराम के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से तमाम लोग लाठियां लेकर आ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से सुरेश, भैयाराम, राजकुमार, नत्थू, राजकरन पुत्रगण गौरी शंकर, कुलदीप पुत्र राजकरन, धर्मेंद्र पुत्र भइयाराम और दूसरे पक्ष के सुरेश पुत्र रामशरण, रामजी पुत्र रामकृपाल, रामशरण पुत्र मातादीन आदि घायल हुए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भइयाराम के पुत्र धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में सोमवार शाम इरफान व अमीर उल्ला और दूसरे पक्ष के नीरज, पंकज, कोमल व छत्रपाल आदि आपस में भिड़ गए। इरफान ने तहरीर में दबंगों द्वारा मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया। जबकि दूसरे पक्ष के पंकज शिवहरे ने तहरीर में कहा कि गांव में फगुवा टोली निकल रही थी। तभी गुलाल पड़ जाने से इरफान ने साथियों के साथ टीम पर हमला कर दिया और फायरिंग भी की। इससे दहशत फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।