बांदा। युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत तीन ने जहर खा लिया। शहर के कालू कुआं मोहल्ला निवासी जितेंद्र सिंह (35) पुत्र शंकर सिंह ने गुरुवार को सुबह घर में फांसी लगा ली।
परिजनों की नजर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शहर के सर्वोदय नगर निवासी प्रमिला (14) पुत्री रामकिशोर ने गुरुवार को सुबह जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव निवासी अमित कुमार (26) पुत्र सुखदेव ने बुधवार की रात जहर खा लिया।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी उर्मिला (65) पत्नी परशुराम ने बुधवार को शाम घर में जहर खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।