11 वर्षीय बालिका को बंधक बनाकर गैंगरेप करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल हुआ। नरैनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह बांदा रोड पर नहर के पास बबलू उर्फ ताहिर पुत्र गुलाब खां, मंसूर पुत्र यूसुफ अली व दिलीप पुत्र देवीदीन को दबोच लिया गया। तीनों के विरुद्ध दुराचार का नामजद मुकदमा दर्ज है। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को किशोरी का मेडिकल कराया। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। कमासिन थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।