बांदा (ब्यूरो)। खेत मालिक व उसके साथी ने पति के ही सामने दलित गर्भवती महिला के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पति व उसकी पिटाई की। महिला ने थाने में तहरीर दी है। तिंदवारी थाने के एक गांव निवासी 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव में वह सब्जी बारी का काम करते हैं। दो दिन पहले खेत मालिक अपने दोस्त के साथ दर्शन कराने के बहाने चित्रकूट ले गए। वहां जंगल में उसके साथ दोनों ने मुंह काला किया। विरोध करने पर पति की जमकर पिटाई की और उसे गायब कर दिया। युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह दुधमुंही बच्ची के साथ तिंदवारी आई और पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।