फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रैक्टर लुटेरे गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर बरामद

Wed, 13 Feb 2019 11:22 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक माह पूर्व लूटा गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। दो आरोपियों को बांदा और तीन को कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लुटेरे बाराबंकी, राजस्थान, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया आदि के रहने वाले हैं। लुटेरों के पास से पुलिस ने दो ट्रैक्टर बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र कुमार यादव ने 14 जनवरी को बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी को कुछ लोग उसका ट्रैक्टर पुआल कतराई के नाम पर बबेरू गोशाला बुक करके ले गए थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक गिरधारी को नशीली दवा पिलाकर सिमौनी रोड टोलाकलां के पास झाड़ियों में फेंक दिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 392/328 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 

अपर एसपी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान भीम पुत्र राजू राजपूत (निवासी ग्राम गहिरा, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात), मोनू चौहान पुत्र कृष्ण गोपाल (निवासी झींझक, थाना मंगलपुर, कानपुर देहात), गोरे लाल नाई पुत्र हरीलाल (निवासी गिरसी, घाटमपुर) के नाम सामने आए। इन सभी ने ट्रैक्टर और उसकी मशीन लूटकर बल्देव उर्फ मामा पुत्र हरी सिंह (निवासी भरतपुर, राजस्थान), दुर्गेश कु़मार गौतम पुत्र राजकुमार गौतम (सिरौली, बाराबंकी) को बेच दिया। पैसे का आपस में बंटवारा कर लिया।
विज्ञापन

 
अपर एसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने आरोपी बल्देव उर्फ मामा को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के समगरा नहर (निभौर) के पास से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुर्गेश कुमार गौतम को भी गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर बबेरू में लूटा गया ट्रैक्टर और एक अन्य सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया है। अपर एसपी ने बताया कि इन सभी का संगठित गिरोह है। इसमें कई लोग शामिल हैं। 13 दिसंबर 2018 को कालिंजर थाना क्षेत्र से, 17 अक्टूबर 2018 को राजपुर (चित्रकूट) थाना क्षेत्र से और 11 अगस्त 2018 चौबेपुर नगर कानपुर से टै्रक्टर की लूट चालक को नशीली दवा पिला कर की थी। 

तीन लुटेरे कानपुर में धरे गए 
अपर एससपी नें बताया कि गिरोह के मोनू चौहान पुत्र कृष्णगोपाल, सुनील कुृमार दोहरे पुत्र रामप्रसाद (दिबियापुर, औरैया) और गोरेलाल नाई पुत्र हरीलाल को 8 फरवरी को कानपुर नगर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच के एसआई राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप मिश्रा व रमेश चंद्र, कांस्टेबल विश्ववीर, नीतेश समाधिया, अश्वनी प्रताप सिंह, अंकुर राजपूत, निसार अहमद खां भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें