फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने की थी किसान की हत्या

Mon, 28 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक किसान की पत्नी और मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरैनी/कालिंजर। खेत में सो रहे किसान की हत्या किसी और ने नहीं उसके पिता ने ही की है। यह आरोप मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में लगाया है। उसका कहना है कि उसके पति की हत्या छह बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर की गई है। हत्या में ससुर के अलावा दो और खानदानी शामिल हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।  
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में शनिवार की रात 35 वर्षीय लाला यादव पुत्र राजा अपने खेत में सोया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। शव लगभग दो किलोमीटर दूर गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक की मां बेसनिया ने अपहरण के बाद हत्या की शिकायत पुलिस से की थी।

उधर, सोमवार को मृतक की पत्नी चिंतन ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिंतन के मुताबिक उसके पति की हत्या उसके ससुर राजा यादव ने अपने दो अन्य खानदानियों बजरंग उर्फ राममिलन पुत्र बेटालाल और बजरंग के पुत्र नत्थू के साथ की है। पत्नी ने बताया कि उसके ससुर राजा ने दो शादी की है। दूसरी शादी उसने अपनी विधवा भाभी बुधिया से की थी। उसके दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन


बताया कि राजा के नाम छह बीघा जमीन है। इसे वह अपने तीनों बेटों में बांटना चाहता है। मृतक लाला इसमें आधा हिस्सा मांग रहा था। इसको लेकर अदालत में मुकदमा भी चला। जमीन पर लाला (मृतक) का कब्जा है। इसी रंजिश मेें ससुर और रिश्ते में जेठ बजरंग और उसके पुत्र नत्थू ने हत्या की है।

पत्नी चिंतन ने बताया कि घटना वाली शाम नत्थू उसके घर आया और लाला के खेत जाने की जानकारी ली। लाला करीब नौ बजे खेत चला गया। इसी के बाद तीनों ने वहां जाकर उसकी हत्या कर दी। क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध धारा 302 व 201 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उधर, पोस्टमार्टम हाउस मेें लाला की मां और पत्नी तथा अन्य परिजन मौजूद रहे। लाला के गले में गोली के दो घाव और एक घाव जांघ में था। गले में साफी से फंदा कसा हुआ था। आरोपी फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें