फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों मेें लाठी और कुल्हाड़ी चली

Wed, 13 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भोट थाने में पुलिस के सामने मारपीट, खदेड़ा
विज्ञापन
बांदा। मामूली विवाद में दो पक्षों में लाठियां और कुल्हाड़ी चलने से युवती समेत छह लोग लहूलुहान हो गए। उधर, मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के स्योहद गांव में मंगलवार को सुबह रास्ते में जानवर बांधने के विवाद में लाठियां चलने से एक पक्ष के बृजकिशोर (38) पुत्र राजेंद्र, भाई बड़कू (29) व भांजी प्रीति (21) पुत्री राजेश द्विवेदी और दूसरे पक्ष के राममनोहर द्विवेदी (70) उसका पुत्र उपेंद्र (43) व जितेंद्र (40) घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां बृजकिशोर की हालत ज्यादा गंभीर है। एक अन्य घटना में मंगलवार को सुबह मर्दन नाका निवासी अमन बाजार जा रहा था। रास्ते में दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी। उलाहना देने गईं आयशा (23) और उसकी बहन रेशमा (18) को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव में हरकिशुन गुप्ता (43) पुत्र भइयालाल मंगलवार को सुबह हैंडपंप से पानी भरकर जा रहा था। रास्ते में दबंग ने लाठी मारकर उसका सिर फोड़ दिया। एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में खानदानियों ने चुनबाद (46) को सोमवार की रात लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें