फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी

Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अन्य घटनाओं में युवती व किशोरी आग से गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव की साधना (22) पत्नी राजीव ने गुरुवार को शाम ससुराल में फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में वह अकेली थी। पुलिस के मुताबिक मृतका ने सुसाइड लेटर भी छोड़ा है। इसमें कहा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। यह भी लिखा है कि उसका जेवर मायके वालों को दे दिया जाए।

ससुराल वालों को न फंसाएं। उधर, मृतका के पिता मुनीम (पल्हरी, बिसंडा) ने आरोप लगाया कि साधना बीमार रहती थी। इलाज के लिए सास मायके से रुपये लाने का दबाव डालती थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक अन्य घटना में अतर्रा निवासी नाजमा (25) पत्नी शकील गुरुवार की रात आग से झुलस गई। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के लाखी गांव निवासी शशि (16) पुत्री रामबहादुर शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में कोई नहीं था। चूल्हे में चिराग से मिट्टी का तेल डालते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। भाई शुभम ने पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। एक अन्य घटना में शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी चिरइया (18) पुत्री राजू ने शुक्रवार को सुबह घर में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें