चोरी के बारे में बताती ज्योति। साथ में भाई अखिलेश।
- फोटो : अमर उजाला
ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया नाका की है। अखिलेश खरे पुत्र रमेश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और बक्से में रखे 10 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। चोरी गए गहने बहन ज्योति के थे। 16 अप्रैल को उसकी शादी हुई थी। इन दिनों वह मायके में थी। घटना के वक्त घर के सभी लोग शादी में गए थे।