फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर झोंका फायर, अस्पताल में भर्ती

Sat, 14 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल काटने वाले मजदूर को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवक पर फायर झोंक दिया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शाहपुर (बदौसा) निवासी रज्जू यादव (40) पुत्र महेश्वरी प्रसाद पर शुक्रवार की रात पड़ोसी चार युवकों ने घर में घुसकर बंदूक से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती रज्जू ने बताया कि वह 20 बीघा खेती की फसल कटवाने के लिए मजदूर से बात कर चुका था। हमलावर उसी मजदूर को जबरन अपने खेत ले जा रहे थे। विरोध किया तो फायर झोंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें