फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चरवाहों को लूटा-पीटा, भेड़ भी ले गए

Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। भेड़ चराने निकले चरवाहों को आधा दर्जन बदमाशों ने लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया और रुपये छीन लिए। कुछ भेड़ें भी साथ ले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी व तरसरा गांव के बीच हुई। चित्रकूट जिले के शिवराजपुर गांव निवासी धन्नू (55) और अपने बहनोई मुन्ना (45) व मध्य प्रदेश के दो रिश्तेदारों के साथ लगभग 200 भेड़ लेकर जंगल चराने जा रहे थे। रास्ते में असलहाधारी आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लाठियों से सभी को पीटना शुरू कर दिया। धन्नू और मुन्ना को मरणासन्न कर दिया। दोनों से 5-5 हजार रुपये छीन लिए और कुछ भेड़ें लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा का कहना है कि बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। घायलों के अस्पताल से आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें