फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ग‌िरफ्तार
विज्ञापन
नरैनी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हथगोला (बम) और तमंचा बरामद किया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन ने बताया कि गुरुवार की रात शंकर पुरवा गांव में राकेश तिवारी के निर्माणाधीन मकान में बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली। हमराहियों के साथ मकान की घेराबंदी की गई तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद भागने की कोशिश में तीनों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम जुम्मन व जमाल पुत्रगण झुर्री और कल्लू पुत्र हरिवा नट हैं। सभी पल्हरी (नरैनी) गांव के रहने वाले हैं और इस समय यहां शंभू नगर में रहते हैं। इनके कब्जे से चार देशी बम और एक तमंचा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक तीनों के विरुद्ध चित्रकूट, महोबा व सीमावर्ती मध्य प्रदेश के थानों में कई संगीन धाराओं मामले दर्ज हैं। उधर, कोतवाली पुलिस ने कनवारा गांव निवासी अंकित मिश्रा पुत्र रज्जू को गिरफ्तार कर कच्ची शराब बरामद की। मोतियारी गांव तिराहे के पास पांच लीटर शराब की केन लेकर जाते समय उसे एसआई सुरेशचंद्र मिश्रा व हमराहियों ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें