फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रवन्ने की खदान पर संयुक्त टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मध्य प्रदेश की सरहद पर फर्जी रवन्नों और अवैध रूप से चल रही खदान पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। 70 हजार रुपये कैश सहित दो पोकलैंड मशीनें, प्रिंटर, बाइक, मोबाइल और रजिस्टर इत्यादि बरामद किए। साथ ही तीन खदान कर्मियों और तीन ओवरलोड ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी अंतर्गत मानपुर बरसड़ा गांव के पास केन नदी में खेतों से रास्ता बनाकर अवैध खनन पोकलैंड मशीनों से किया जा रहा था। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के रामनेई गांव के नाम से यूपी के रामपुर बरसड़ा गांव में अवैध ई-रवन्ने जारी किए जा रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि दबंगई पूर्वक अवैध खनन किया जा रहा था। रामपुर बरसड़ा में बालू खनन का कोई पट्टा या परमिट जारी नहीं हुआ है। यहां के फर्जी रवन्ने जारी कर बालू का अवैध कारोबार हो रहा था। गुरुवार की देर रात राजस्व विभाग, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने फोर्स के साथ खदान में छापा मारा।
विज्ञापन


फर्जी रवन्ने जारी कर रहे कंप्यूटर आपरेटरों को पुलिस ने दबोच लिया। इन आपरेटरों ने बताया कि पन्ना (एमपी) के गांव रामनेई के सरपंच रामपाल साहू के नाम से मध्य प्रदेश में पट्टा है। इसमें बांदा के अतर्रा निवासी एक व्यक्ति के सहयोग से अवैध रवन्ने जारी करके यूपी की सीमा में अवैध खनन किया जा रहा था।

संयुक्त टीम द्वारा दबोचे गए कंप्यूटर आपरेटर में चुन्नू त्रिवेदी, छोटू शुक्ला और सौरभ गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा ओवरलोड ट्रकों के चालक राजकुमार, दिलीप कुमार और लल्लू सिंह को भी पकड़ा गया है। अवैध खनन में चार अन्य ट्रक भी पकड़े गए।

संयुक्त टीम ने खदान में 315 बोर का तमंचा व कारतूस, आधा दर्जन मोबाइल, बिना नंबर प्लेट की तीन बाइकों समेत 5 बाइक, दो पोकलैंड मशीनें, सैकड़ों की संख्या में अवैध रवन्ने, लैपटाप, प्रिंटर्स, इंटरनेट कनेक्टिविटी डिवाइस, 70 हजार रुपये, बैग, रजिस्टर, रसीदें इत्यादि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें