फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक क्राइम ब्रांच ने पुलिस से मांगीं शातिरों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पंजाब आर्मरी में असलहा लूटकांड की जांच को आई नासिक क्राइम ब्रांच की दो सदस्यीय टीम ने दूसरे दिन सोमवार को एक बार फिर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाली में देर तक चोरी गए असलहों के नंबर का मिलान किया। असलहा लूटकांड में शामिल बांदा के लोगों की भी तलाश की। पुलिस से शातिरों की सूची भी मांगी। घटना में शामिल एक अभियुक्त के घर के आसपास रहने वाले लोगों से जानकारी ली।

नासिक क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एचएस देशमुख और हेड कांस्टेबल सूर्यवंशी जेके ने स्टेशन रोड स्थित घटनास्थल पंजाब आर्मरी का निरीक्षण कर फिर से नक्शा नजरी आदि तैयार किया। जांच अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन पर घटनास्थल का वीडियो बनाया और फोटोग्राफी की। लगभग डेढ़ घंटा जांच-पड़ताल के बाद दोनों अधिकारी कोतवाली आए। यहां कोतवाली में देर तक दोनों अधिकारियों ने स्टाक रजिस्टरों में चोरी गए असलहों के नंबरों का पूरा ब्योरा तैयार किया। साथ ही कोतवाली प्रभारी और वरिष्ठ उप निरीक्षक से मिली जानकारियों को साझा किया। आर्मरी लूटकांड के विवेचक से भी दोनों अधिकारियों ने हरेक बिंदु पर जांच करते हुए रिकार्ड अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के बाद नासिक क्राइम ब्रांच के अधिकारी लूटकांड में शामिल अभियुक्त सलमान के अलीगंज स्थित मकान की वीडियोग्राफी की। आसपास रहने वाले लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी ली। हालांकि ज्यादातर पड़ोसियों ने उन्हें कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय ने बताया कि असलहा लूटकांड की जांच को नासिक से आई क्राइम ब्रांच टीम का पूरा सहयोग किया जा रहा है। उन्हें कई दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। आगे भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

-कोतवाली में लूटे असलहों का तैयार किया ब्योरा
-अभियुक्त के मोहल्ले में पड़ोसियों से की पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें