फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रों की मदद से चाचा को उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बबेरू (बांदा)। जमीन के विवाद में भतीजे ने अपने पुत्रों की मदद से घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने चचेरे भाई और तीन पुत्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।


कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव में रामदीन (65) का अपने भइयों से कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की रात रामदीन घर के बाहर सो रहा था। देर रात उसके भतीजों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ पिटाई से उसकी मौत हो गई। इसी बीच घर के लोग जागकर बाहर आए लेकिन हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मंगलवार को सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी एके सिंह घटना स्थल पहुंचे। मृतक के परिजनों ने बातचीत कर पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने बताया कि जमीन को लेकर तीन दिन पहले भी मारपीट हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र प्रदीप ने चार लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने धारा 302 के तहत मृतक के भतीजे अरुण और उसके पुत्र अजय, विजय व संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।



-घर के बाहर सो रहे वृद्ध पर लाठियों से हमला
-जमीन के विवाद में बहा रिश्तों का खून
-पिता और तीन पुत्रों पर रिपोर्ट, चारों फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें