पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस ने सेमरिया गांव के नजदीक एक कार पर ले जाई जा रही 21 पेटी (945 शीशी) शराब बरामद की। पुलिस ने कार को भी कब्जे ले लिया।
कार सवार पकड़े गए आरोपी हमीरपुर जिले के करौली तीर कुछेछा निवासी विनय कुमार निगम पुत्र कुंजबिहारी और मुलायम सिंह यादव पुत्र ब्रज किशोर यादव शामिल हैं। उनका साथी सिसोलर थाने के खैर गांव निवासी अश्वनी उर्फ राजेंद्र यादव पुत्र शिवकरण यादव फरार हो गया।
इंसपेक्टर दुर्गविजय सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ सिसोलर थाने में हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पकड़ी गई शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां जा रही थी, पुलिस ने इस पर चुप्पी साधे रखी है। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सहित कांस्टेबल सूबेदार राय, धीरेंद्र सिंह और ललित कुमार शामिल रहे।