फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


बांदा। पैसेंजर ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने मरने वाली महिला के पास से मौदहा से भरुवा सुमेरपुर तक का टिकट मिला है।

जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव गांव की माया देवी (45) पत्नी अशोक कुमार उर्फ लल्लू का शव बांदा-कानपुर रेल मार्ग पर इंगोहटा (हमीरपुर) रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जीआरपी शव कब्जे में लेकर यहां थाने ले आई।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पति भी आ गया। पति ने बताया कि वह तीन पुत्रियों के साथ फसल कटाई करने खेत गया था। पत्नी मौदहा रिश्तेदार के घर गई थी। आशंका जताई कि चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष पीएल प्रजापति ने पति की बातों की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पास से मौदहा से भरुवा सुमेरपुर तक का टिकट बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें