फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम ब्लास्ट आरोपी द्वारा तलाक का मामला फिर गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। दो माह पूर्व फोन पर दी गई तलाक का मामला पीड़ित महिला द्वारा फिर पुलिस अधिकारियों के यहां दस्तक देने से गर्मा गया है। पीड़ित महिला आरोपी पति को नागपुर में हुए एक बम ब्लास्ट मामले का आरोपी भी बता रही है। जिसमें वह जेल में भी रहा। महिला का कहना है कि वह हिंदू है और मुसलिम लड़के से शादी की थी। उसका नाम स्नेहलता से शमसुन निशां किया गया।

मंगलवार को यहां पुलिस अधीक्षक शालिनी से मिलकर यहां कांशीराम कालोनी में रह रही स्नेहलता उर्फ शमसुन ने आपबीती बताई। कहा कि उसने शमसुद्दीन शाह युवक के नाम से 19 मार्च 2011 को प्रेम विवाह किया था। हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। स्नेहलता से नाम शमसुन निशां हो गया। बताया कि 16 महीने बाद 18 जुलाई 2012 को शमसुद्दीन का नागपुर में हुए एक बम ब्लास्ट में नाम आ गया।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने जांच की। अपने पति की हरकतों का उसने विरोध शुरू किया तो पति का उस पर जुल्म बढ़ गया। महिला ने बताया कि इसी 25 मई को शाम करीब 5 बजे उसने फोन पर उसे तलाक दे दिया। महिला के मुताबिक उसके एक छोटी बच्ची भी है। अब पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा है।

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बुधवार को देर शाम बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। आरोपी के नागपुर बम ब्लास्ट में शामिल होने की जांच कराई जाएगी। उधर, विश्व हिंदू परिषद व दुर्गा वाहिनी ने एसपी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि खांईपार निवासी शमसुद्दीन पुत्र पच्चू शाह हिंदू लड़कियों को फंसाकर वैश्यावृत्ति में फंसाता है। फर्जी शादी/निकाह करके खुद और दोस्तों से दुराचार कराता है।
विज्ञापन


राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। बांदा की स्नेहलता के साथ भी यही किया है। उसके साथ अन्य दोस्त भी शामिल हैं। स्नेहलता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रभाकर सिंह चंदेल, गणेशचंद्र, शुभम सक्सेना, चंद्रप्रकाश कबीर, अभिषेक गुप्ता आदि शामिल रहे।

-पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की
-मुसलिम धर्म अपनाकर शादी की थी महिला ने
वर्ष 2011 में किया प्रेम विवाह, मई 2017 में तलाक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें