फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा नेता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। फेसबुक पर सुसाइड लेटर वायरल करने के बाद भाजपा युवा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड लेटर में आत्महत्या की वजह पत्नी से तंग आना बताया गया है।




कोतवाली क्षेत्र के किदवई नगर (रामलीला मैदान) निवासी प्रमुख कपड़ा व्यवसायी हरीशंकर चौरसिया के पुत्र सौरभ चौरसिया उर्फ बउवा (33) ने गुरुवार की रात अपने कमरे में सीलिंग फैन पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन



बबेरू से घर लौट रहे बड़े भाई संगम चौरसिया ने फेसबुक पर उसकी सुसाइड नोट देखी तो पिता को फोन पर जानकारी दी। परिजन फंदे से उतारकर उसे तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।


घरवालों ने बताया कि गुरुवार को शाम सौरभ की पत्नी विद्या का जेठानी से झगड़ा हो गया था। सौरभ से भी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सौरभ ने अपना कमरा बंद कर फांसी लगा ली।

सौरभ हिंदू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष और महोबा जनपद में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी था। क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर सहित युवा वाहिनी और भाजपा नेताओं ने मृतक के घर आकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी रामेंद्र तिवारी ने बताया कि मोबाइल कब्जे में ले लिया है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
मृतक सौरभ चौरसिया ने फेसबुक पर योगी सौरभ चौरसिया बउवा के नाम से एकाउंट बना रखा था।


गुरुवार की रात 10 बजे उसने उत्तर प्रदेश पुलिस सहित 26 लोगों को टैग करते हुए सुसाइड पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा है कि- मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसके मायके वाले हैं।


पत्नी का मायका अतर्रा में लखन कालोनी में है। इसकी तीन बहनें और बहनोई हैं। इन्हीं के कारण वह जान दे रहा है। इन सबको कड़ी सजा मिले। मेरी पत्नी धमकी देती रहती थी कि जीने नहीं देंगे।
विज्ञापन



शासन-प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इन सब को तत्काल जेल भेजा जाए। मेरे शव को पत्नी को छूने न दिया जाए। सौरभ ने सुसाइड लेटर में अपने शव पर तिरंगा डालने की भी इच्छा जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें