फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पिटाई से मौत पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। पड़ोस में बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में हुई मारपीट और विवाद के दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे पड़ोसी को भी पुलिस दोनों पक्षों के साथ थाने ले गई। इनमें से एक की थाने में पिटाई भी हुई। सुलह समझौते के बाद थाने से बाहर निकलते ही चंद कदम दूरी पर उसकी गिरकर मौत हो गई। पुलिस हार्ट अटैक बता रही है। परिजनों ने शव रखकर बांदा-हमीरपुर मुख्य मार्ग डेढ़ घंटा जाम रखा।


जसपुरा में बालिकाओं के छेड़छाड़ को लेकर सोमवार को शाम पिता-पुत्र में विवाद हो गया था। मारपीट भी हुई। इस पर पड़ोस में रह रहा फूलचंद्र बीचबचाव को पहुंच गया। इस बीच फूलचंद्र के लड़के ने यूपी-100 को फोन कर दिया। पुलिस आ गई और दोनों पक्षों को थाने पहुंचा दिया। फूलचंद्र पुलिस के साथ नहीं गया। एक पक्ष को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया। और दूसरे पक्ष को पूरी रात थाने में बैठाए रखा। गांव के कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मंगलवार को सुबह थाने में सुलह-समझौता हुआ। इसके लिए फूलचंद्र को भी बुलाया गया। वह थाने पहुंच गया। परिजनों का आरोप है कि वहां पुलिस ने उसे बुरी तरह पीटा। बाद में सुलहनामे में हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। फूलचंद्र करीब 11 बजे दिन में थाने से निकलकर चंद कदम चलने के बाद बैंक के पास गिर पड़ा। उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, आक्रोशित परिजनों ने थाने से चंद कदम दूर बांदा-हमीरपुर मार्ग में फूलचंद्र का शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी नीलम का आरोप था कि विपक्षी घराने की महिला ने थाने में पिटाई कराने की धमकी दी थी। इसी पिटाई से उसकी मौत हुई है। लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। उनकी मांग थी कि सभी आरोपी गिरफ्तार हों और थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हो। तहसीलदार रामदयाल रमन, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता, पैलानी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी और जसपुरा थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से जाम खत्म कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, आरोपी जसपुरा थानाध्यक्ष का कहना है कि फूलचंद्र के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी।



-बांदा-हमीरपुर मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
-पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव को पहुंचा था
-थाने से निकलने के बाद गिरकर चल बसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें