बांदा। वर्चस्व की जंग में भिड़े दो युवाओं के गुटों में मारपीट के बाद तमंचों से कई राउंड फायरिंग की गई। इससे आसपास भगदड़ और दहशत फैल गई। पुलिस ने एक को दबोच लिया है। मंगलवार को देर रात जीजीआईसी (बाकरगंज) के सामने स्थानीय और छावनी मोहल्लों के दो गुटों के बीच किसी बात पर मारपीट हो गई।
इसी बीच यहां नजदीक में रह रहे लतीफ के 18 वर्षीय पुत्र आरिफ ने रोका और टोका तो गुंडों का एक गुट उस पर टूट पड़ा। उसे जमकर मारापीटा। दहशत फैलाने के लिए तमंचों से करीब छह फायर किए। मौके पर पहुंचे बलखंडीनाका चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने एक युवक को दबोच लिया। देर रात तक उसे पुलिस चौकी में पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो