मटौंध। थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा का प्रवासी मजदूर कैलाश प्रजापति (40) की बुधवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता मुन्नीलाल ने बताया कि कैलाश दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले गांव आया था। गांजे के नशे का आदी था। घटना वाले दिन भी वह गांजा का नशा किए था। आशंका जताई कि अधिक नशा करने से मौत हुई। वह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसआई हीरालाल ने बताया कि पिता ने गांजा पीने से मौत होने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। (संवाद)