बांदा। बाइक पर ससुराल जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उधर, दूसरी घटना में बाइक की टक्कर से छात्रा घायल हो गई।
गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव का रामबाबू (36) पुत्र चुन्नू शुक्रवार शाम नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह राधेश्याम का पुरवा के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रामबाबू की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता ने बताया कि रामबाबू तीन बेटों में दूसरे नंबर का था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी संपत अपने मायके में थी, कुछ काम होने के कारण उससे मिलने ससुराल जा रहा था। हादसे की सूचना से पत्नी संपत का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर, दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी उमा देवी कक्षा-9 की छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से लौटते वक्त बाइक की टक्कर से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।