बांदा। सोमवार को शाम बांदा-महोबा रेलवे ट्रैक पर भूरागढ़ केन नदी रेलवे पुल में अज्ञात युवक का शव पाया गया। उसके जिस्म में काफी चोटें और घाव हैं।
माना जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को मर्च्युरी भेज दिया है। उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है।