खिलाड़ियों से परिचय लेते रजोल मिश्र। साथ में राहुल सिंह गुड्डू व अन्य।
- फोटो : BANDA
बांदा। बीपीएल सीजन-3 में सोमवार को पांचवें दिन केन रोवर्स और बांबेश्वर ट्रैकर्स के बीच मैच हुआ। बांबेश्वर ट्रैकर्स कप्तान मानस त्रिपाठी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केन रोवर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 114 रन बनाए। बल्लेबाज फुजैल अहमद ने 37, साहिल अहमद ने 27 रन बनाए। बांबेश्वर ट्रैकर्स के गेंदबाज धनंजय करवरिया ने 2 और नीरज ने एक विकेट लिया। बांबेश्वर ट्रैकर्स ने 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 8 विकेट से मैच जीत लिया। मानस त्रिपाठी ने 45 और नीरज तिवारी ने 44 रन बनाए। बॉलर साहिल अहमद ने दो विकेट लिए। अभिषेक वर्मा ने दूसरे ओवर में 30 रन दिए। अंपायर अजय सिंह व नायब आलम, रेफरी नावेद आफाक, स्कोरर विजय सागर रहे। बीपीएल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव महेश साहिल सहित सुदीप पांडेय, आदर्श सिंह, मोहम्मद इमरान, वैभव त्रिवेदी, अर्पित कबीर, सौरभ, हर्षेंद्र सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे। इसके पूर्व हार्पर क्लब के रजोल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर शुरूआत कराई। मंगलवार को रनगढ़ यांकर्स और नवाब टैंक वेव्स तथा दूसरी पाली में कालिंजर वॉरियर्स और सेंड डॉयमंड्स के बीच मैच खेले जाएंगे।