नरैनी। एक नाम का फायदा उठाकर बनाए गए क्रेडिट कार्ड के मामले में न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक, तत्कालीन फील्ड ऑफिसर, क्रेडिट कार्ड लोन ग्रहीता सहित बैंक के अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के करतल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंचमपुर गांव निवासी राजकुमार पटेल ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसके नाम मौजा पंचमपुर में जमीन का भूमिधरी का काश्तकार है। फसली की खतौनी में दर्ज नाम राजकुमार है। जबकि इस नाम का गांव का निवासी राजकुमार पटेल है। जबकि वह लोध बिरादरी का है। एक ही नाम होने की वजह से राजकुमार लोध खसरा खतौनी लेकर इंडियन बैंक करतल के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को दे दिया।
शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर एवं बैंक के अन्य कर्मचारियों ने कूट रचित तरीके से गलत नियत से लाभ पहुंचाने का कार्य करते हुए इसी जमीन से फर्जी तरीके से सर्वे कराकर 13,9000 का लोन देकर खतौनी को बंधक कर दिया।
शिकायत करने पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। उधर, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजकुमार लोध, तत्कालीन शाखा प्रबंधक करतल, तत्कालीन फील्ड ऑफिसर करतल एवं अन्य बैंक कर्मचारियों पर संगीन धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।