फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: न्यायालय कर्मी गरीबों के लिए एकत्र करेंगे ब्लड

विज्ञापन
फोटो 5- मेडिकल कालेज प्राचार्य से वार्ता करते न्यायालय कर्मचारी।
विज्ञापन
बांदा। न्यायालय कर्मचारियों ने अनोखी पहल शुरू की है। कर्मचारी गरीब व असहाय लोगों के लिए ब्लड एकत्र करेंगे। इसके लिए न्यायालय परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। रविवार को सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने व शिविर आयोजित कर रक्तदान करने का संकल्प लिया। न्यायालय परिसर में सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने बैठक की। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुन्नीलाल वर्मा ने खून की कमी से होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर की। रक्तदान के प्रति आम लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। रोआब आलम ने कहा कि डाक्टरों का मत है कि खून देने से व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। न ही उसे कमजोरी आती है। बल्कि शरीर में नया खून बनता है। उन्होंने शिविर आयोजित कर कम से कम 50 यूनिट ब्लड एकत्र करने को कहा। ताकि यहीं खून गरीब व असहाय लोगों की जान बचाने के काम आए। बाद में सभी मेडिकल कालेज प्राचार्य से मिले और रक्तदान शिविर के लिए तिथि निश्चित करने को कहा। प्राचार्य ने न्यायालय कर्मियों के इस पहल की सराहना की। जितेंद्र कुमार, मोतीलाल वर्मा, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें