बांदा। पंचायत चुनाव में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की सोमवार को जांच की गई। किसी भी पद का कोई नामांकन फिलहाल खारिज करने की सूचना नहीं है। मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की जांच होगी। मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में डीडीसी के नामांकन पत्र जांचे गए। उधर, ब्लॉक मुख्यालयों मेें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के नामांकनों की जांच हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि जिन नामांकनों में मामूली त्रुटियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने का अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। (संवाद)