फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंजिश में सजायाफ्ता की जांघ में गोली मारी

Thu, 21 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। हत्या के मामले में सजायफ्ता युवक को घेरकर गोली मार दी गई। गोली उसकी जांघ में लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर चल रहा था। विवाद पुरानी रंजिश और एक माह पूर्व खेत पर हुए विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान पति व उसके बेटे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के दिवली गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ दद्दू (32) मुकदमे की तारीख करने बांदा न्यायालय आया था। यहां से वह तारीख कर के बुधवार शाम साढ़े छह बजे करीब कार से गांव दिवली जा रहा था। पुष्पेंद्र ने बताया कि गांव की नहर के पास हत्या की रंजिश में दो लोगों ने उसकी कार रोककर उससे विवाद किया।
इसके बाद देर रात खेत से लौटते समय दिवली गांव के पूर्व प्रधान पति रणधीर सिंह, उसके पुत्र दीपू सिंह व पड़ोसी चुटइयां उर्फ बउवा ने उसे घेर लिया। चुटइयां ने तमंचे से उसे उस पर फायर किया, जिससे गोली उसकी दायीं जांघ पर लगी। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे लेकर रात नौ बजे नरैनी सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र के पिता केदार सिंह की तहरीर पर रणधीर सिंह उसके पुत्र दीपू सिंह व पड़ोसी चुटइयां उर्फ बउवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


-पुष्पेंद्र के मुताबिक वर्ष 2013 में दिवली गांव में उनके पारिवारिक चचेरे भाई श्रीराम सिंह की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में पुष्पेंद्र समेत चार लोग नामजद किए गए थे। इस घटना में पुष्पेंद्र को वर्ष 2017 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसको वर्ष 2018 में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।
इसी हत्या को लेकर मृतक श्रीराम सिंह के पिता रणधीर सिंह, भाई दीपू सिंह, बरदानी सिंह आदि रंजिश मानते हैं। पुष्पेंद्र का आरोप है कि उनके बहकाने में चुटइयां उर्फ बउवा ने उसे गोली मारी है। चुटइयां से एक महीने पहले उसके चाचा लाला सिंह का प्लाट खरीदा था।
प्लाट के बगल से पुष्पेंद्र के खेत है, उसने अपने खेत में तारबाड़ी की थी। लेकिन चुटइयां ने उसकी तार बाड़ी को उखाड़ दिया था। इसकी शिकायत भी उसने कोतवाली नरैनी में चुटइयां के खिलाफ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें