फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की कोशिश के आरोपी कांस्टेबल की जमानत

Tue, 02 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर घायल करने के आरोपी कांस्टेबल की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामकृष्ण गौतम ने स्वीकार कर ली। 18 अक्तूबर को पैलानी थाना क्षेत्र के डांड़ामऊ गांव के लेखपाल से खेत की पैमाइश को लेकर विवाद में चित्रकूट जिले में तैनात कांस्टेबल चंदन प्रसाद ने अपनी दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। गोली पास में खडे़ अयोध्या प्रसाद के पेट में लगी। लेखपाल शिव प्रसाद ने चौकी पुरवा निवासी चंदन प्रसाद सहित उसके दो पुत्रों के विरूद्ध धारा 307, 353, 323 व 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चंदन एक माह से मंडल कारागार में है। मंगलवार को अधिवक्ता बृजराज सिंह परिहार व शैलेंद्र सिंह परिहार ने डीजे की कोर्ट में जमानत अर्जी पर बहस की। जिला शासकीय अधिवक्ता ने विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें