फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कांग्रेसियों ने नमाजियों को पिलाया शरबत व ठंडा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल चौराहे पर शिविर लगाकर नमाजियों को शरबत व ठंडा पानी पिलाया। ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर कांग्रेसियों ने सभी को मुबारकबाद दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईद उल अजहा का यह पवित्र त्योहार हमें एकता, मिल्लत, भाईचारा एवं सौहार्द, प्रेम का संदेश देता है। विरासत में मिली हमारी एकता, सद्भावना को बनाए रखना है। ईदगाह के निकट कांग्रेसियों ने पंडाल लगाकर मुस्लिमों को शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया। पीसीसी सदस्य मुमताज अली, बी लाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, संतोष कुमार द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें