फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निजी बस के कंडक्टर को दूसरी बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। थाना क्षेत्र में एक निजी बस के परिचालक को दूसरी निजी बस ने कुचल दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से बस को घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बरौली आजम गांव निवासी राकेश (42) एक निजी बस में कंडक्टर है। बुधवार को बस में सवारी लेकर बांदा से बबेरू मुरवल स्टैंड पर पहुंचा था। उस दौरान बंधे नोट मिलने पर उसके पास फुटकर पैसों की कमी हो गई। वह सड़क पार कर रुपये फुटकर कराने के लिए जा रहा था। तभी एक ट्रैवेल्स एजेंसी की बस ने उसे कुचल दिया। घायल को सीएचसी बबेरू ला रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। राकेश अपने पीछे पत्नी रेखा, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए। उनके पास सात बीघा जमीन है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें