फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम के न आने से मायूस लौटे फरियादी

Sun, 21 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 26 पैलानी तहसील में फरियादी की बात सुनते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पैलानी /बबेरू। शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। डीएम जे रीभा व एसपी पलाश बंसल को पैलानी तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करनी थी। लेकिन वह अन्य कार्यवश मौके पर नहीं पहुंचे सके। इससे फरियादियों में निराशा रही। कई ग्रामीणों ने कहा कि डीएम व एसपी से मिलकर अपनी समस्या बताते तो समाधान जल्दी होता। वहीं डीएम व एसपी की गैरहाजिरी में एसडीएम अंकित वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। भूरेलाल ने अपने घर के बाहर बिजली का पोल होने से बच्चों को विद्यालय जाने में दिक्कत बताई। नरी गांव के अरुण द्विवेदी ने जल जीवन मिशन से कोई लाभ न होने की बात कहते हुए बताया कि चार माह से नलों से पानी की बूंद नहीं आई। बरेठी कलां की प्रधान पुष्पा देवी ने गांव में स्थित पानी की टंकी से जलापूर्ति बंद होने से पूरे गांव में जलसंकट की शिकायत दर्ज कराई। इस पर एसडीएम ने मामलों की जांच व समाधान के निर्देश दिए। वहीं बबेरू तहसील में एसडीएम अविनाश त्यागी ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान आईं 66 शिकायतों में 6 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार हेमराज सिंह, नायब मनोहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें