फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से विवाद पर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति से विवाद के बाद महिला ने फंदा लगाकर जान देदी। पति के शराब के नशे में घर आने पर विवाद हुआ था। कमासिन थाना क्षेत्र के खमरखा गांव निवासी सावित्री देवी (35) ने बुधवार की शाम खपरैल में लगी लकड़ी से रस्सी से फंदा लगा लिया। पति रमेश राजपूत ने देखा तो जानकारी हो सकी। पड़ोसी लवलेश यादव ने बताया कि रमेश पंजाब में मजदूरी करता है। वह डेढ़ माह पहले अपने घर आया था। उसके दो पुत्र एक पुत्री है।
विज्ञापन

रमेश ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी 13 साल पहले आग लगाकर खुदकुशी कर चुकी है। उससे एक शादी योग्य पुत्री है। सावित्री उसकी दूसरी पत्नी थी। दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद होता था। इसी के चलते खुदकुशी की है। रमेश के पास 35 बीघा जमीन है। कमासिन इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें