फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी अशरे में सामूहिक इफ्तार की धूम

Mon, 11 Jun 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
मदरसा दारुल रब्बानिया के पास सामूहिक इफ्तार का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रमजान माह के आखिरी दिनों में इफ्तार पार्टियां और ईद की तैयारियां दोनों ही तेजी पकड़े हुए हैं। सोमवार को कई बड़ी इफ्तार पार्टियां हुईं। अलीगंज स्थित मदरसा दारुल उलूम रब्बानिया के पास सामूहिक इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजदारों ने शिरकत की। इफ्तार के मेजबान मदरसा के मौलाना आबिद मियां रब्बानी ने सभी का इस्तकबाल किया। मौलाना सैय्यद राशिद रब्बानी, शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी, वाजिद रब्बानी, कारी सैय्यद असर रब्बानी, सूफी हाशिम, सैय्यद सफदर रब्बानी, सैय्यद जौहर रब्बानी, नतहर रब्बानी, अकबर रब्बानी, जीशान सिद्दीकी, मीर रब्बानी आदि शामिल रहे। मदरसा छात्रों और इंतजामकारों ने व्यवस्थाएं कीं। उधर, नवाबी जामा मस्जिद में शहर के मशहूर ट्रांसपोर्टर इरशाद अहमद ने सामूहिक इफ्तार आयोजित किया। यहां भी बड़ी संख्या में रोजदार शरीक हुए। मुतवल्ली शेख शादी जमां, कांग्रेस नेता मुमताज अली, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, पूर्व प्रधानाचार्य महमूद हुसैन आदि शामिल रहे। उधर, जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से इफ्तार का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त, प्रदेश सदस्य राजकुमार गर्ग, मुमताज अली, एमयू दुर्रानी, राममिलन पटेल, बीलाल आदि शामिल रहे। डा.साबिर न्याजी ने नमाज अदा कराई और मुल्क की सलामती के लिए दुआ की। जहांगारी, मजीद, मोहम्मद यार खां, अजीम, जावेद, अशरफ उल्ला, इमामुद्दीन, शोएब रिजवी, मकसूद, अल्ला रक्खू, रामऔतार श्रीवास, दर्शनपुरी, अशोक चौहान, संतोष द्विवेदी, हरिश्चंद्र वाजपेयी, दिनेश गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें