फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंगदारी नहीं देने पर क्लीनिक संचालक पर झोंका फायर, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दस हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर क्लीनिक बंद करने की धमकी देकर दो दबंगों ने संचालक के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। संचालक ने दो लोगों के खिलाफ बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर के अशोकनगर न्यू कालोनी निवासी कृष्ण मोहन तिवारी ने बिसंडा थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ अतर्रा रोड बिसंडा में क्लीनिक चलाते हैं। शनिवार की देर रात उसकी क्लीनिक में कस्बे के दो युवक चढ़ आए और क्लीनिक बंद करने की धमकी दी। क्लीनिक संचालक की पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकाया। क्लीनिक संचालक के बाहर निकलने पर उसके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया।
क्लीनिक संचालक ने बताया कि दोनों आरोपी उससे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। न देने पर यह वारदात की है। क्लीनिक संचालक की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि क्लीनिक संचालक की तहरीर पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें