फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नगर के 10 मोहल्लों की सफाई व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। नगर पंचायत में 44 सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चली है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर के 10 मोहल्लों की सफाई व्यवस्था के लिए लिए 44 सफाई कर्मी तैनात हैं। इसमें 22 संविदा और 22 आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मी हैं। सफाई कर्मियों की इतनी संख्या होने के बावजूद भी नगर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हैं। जगह-जगह कूड़े के लगे ढेरों के बीच से होकर कस्बेवासियों और स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ता है।
कस्बेवासियों में सभासद दीपिका सोनी, विक्रमादित्य समेत कुलदीप कुमार, जगदेव प्रसाद, शिवमंगल, भरतलाल, श्यामा, कमला, सुमित्रा का आरोप है कि नगर पंचायत लिपिक और ईओ के चहेते सफाई कर्मी ने वर्षों से नगर पंचायत कार्यालय में संबद्ध हैं। कुछ काम नहीं करते हैं। जिसमें अन्य सफाई कर्मी भी मनमर्जी से सफाई करते हैं। मांग की है कि ज्यादातर सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में लगाए ताकि गलियों में कूड़े के ढेर न रहें। उधर, ईओ रामबदन का कहना है कि सफाई कर्मियों की कमी के कारण सफाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जल्द ही भर्ती कर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें