फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की चपेट में आकर क्लीनर की मौत

Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली खदान में ट्रक का डाला सिर में लगने से गिरा क्लीनर पहियों की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पांडे का पुरवा निवासी देवेश यादव (25) ट्रक ड्राइवर के साथ मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली खदान में बालू लेने आया था। मंगलवार को तड़के खदान में बालू भरने के लिए चालक ट्रक पीछे करने लगा। इसी दौरान ट्रक का डाला देवेश के सिर से टकरा गया। इससे वह ट्रक के नीचे जा गिरा और पहिया उसके ऊपर से निकल गया। खदान कर्मी उसे निकाल कर प्राइवेट गाड़ी से जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे चाचा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह अविवाहित था।
विज्ञापन

तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता के पास 10 बिस्वा जमीन है। उन्होंने ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर नहीं दी है। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि एसआई को मौके पर भेजा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें