फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कक्षा नौ की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। कस्बा निवासी कक्षा नौ की छात्रा ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने उसे लटके देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। मृतका छात्रा मधुसूदन दास आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी लक्ष्मी (13) ने मंगलवार को दोपहर अपने घर के अंदर कमरे में धन्नी से दुपट्टे से फंदा लगा लिया। पिता रामकिशोर घर आया तो उसने लक्ष्मी को फंदे से लटका देखा। पिता ने बताया कि मंगलवार को सुबह वह विद्यालय गई थी। वहां से वापस घर आई थी। मां कुसमा घटना के समय मवेशियों को लेकर खेत गई थी। घर में कोई नहीं था।
उन्होंने बताया कि मृतका का सबसे बड़ा भाई कैलाश सन 2018 में हमीरपुर शहर में किराये के मकान में रहकर कक्षा 12 की पढ़ाई कर रहा था। उसने भी फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। दूसरे नंबर का भाई मानसिक रोगी है। पुलिस ने घटना की फोरेंसिक जांच भी कराई है। जसपुरा थाना प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। वास्तविक स्थिति का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें