फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिजली और दीवार गिरने तीन लोग घायल

Wed, 13 Sep 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बारिश के दौरान बिजली और दीवार गिरने की घटनाओं में महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर गांव निवासी मंगलवार को सुबह रोशनी (22) अपने घर के बाहर काम कर रही थी। तभी अचानक बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घर के बाहर बंधे उसके बैल की मृत्यु हो गई। पति राजेंद्र कुमार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
उधर, बारिश से बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी भूरी (39) के कच्चे घर की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे भूरी मलबे में दबकर घायल हो गई। उसके पति कृष्ण कुमार ने उसे मलबे से निकालकर भर्ती कराया। मटौंध थाना क्षेत्र के करछा गांव में मालती (80) सोमवार की रात अपने घर में सो रही थी। तभी बारिश से कच्ची दीवार गिरने से वह मलबे में दबकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें