फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार गोशाला में बिताएं रात, ताकि सो सके किसान : नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नोडल अधिकारी ने दूसरे दिन भी जिले की छह गोशालाओं में व्यवस्थाओं की हकीकत को परखा। खामियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। चौकीदारों से दो टूक शब्दों में कहा कि तुम लोगों की लापरवाही की वजह से किसानों को रातों में जागकर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। लिहाजा प्रत्येक गोशाला का चौकीदार अब रात तो गोशाला में ही रुका करेगा, ताकि किसान अपने घरों में सो सकें। बता दें कि सर्द रातों में किसानों की ओर से फसलों की रखवाली करने की खबर को लगातार अमर उाजाला में प्रकाशित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन कृष्ण कुमार ने दूसरे दिन भी आधा दर्जन गोशालाओं का निरीक्षण किया। सिंधनकला गोशाला में 323 गोवंश संरक्षित मिले। भूसा चारा, अलाव की व्यवस्था के साथ गोबर से बर्मी कंपोस्ट खाद बनती हुई मिली। खप्टिहा कलां गोशाला के निरीक्षण में गोवंशों की देखभाल के लिए चौकीदार को रात में रूकने के निर्देश दिए। पानी सहित चारा भूसा की व्यवस्था मिली। पैलानी गोशाला में 205 गोवंश संरक्षित मिले। हरे चारे की उपलब्धता कम होने पर बीडीओ को पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए।
एनजीओ की ओर से संचालित वृहद गो संरक्षण केंद्र कनवारा का निरीक्षण किया। 426 गोवंश मौजूद मिले। सोलर प्लांट से वाटर पंप चलता मिला। इस दौरान सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, अपर निदेशक पशुपालन डा. आनन्द कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार वैश्य, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें