फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पढ़ाई की जगह बच्चों से ढुलवाई मौरंग, वीडियो वायरल

Sat, 02 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 20 विद्यालय परिसर में मौरंग ढोते बच्चे। स्त्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। अछरौड़ कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें स्कूली बच्चे मौरंग ढोते हुए दिख रहे हैं। बच्चों के पिता महेंद्र लोहिया ने भी इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया, उनके पुत्र रियांश कक्षा दो और पुत्री रियांशी कक्षा पांच में पढ़ते हैं। तीस अप्रैल को पड़ोसी ने उन्हें यह वीडियो दिखाया था। अध्यापकों से बात करने पर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा, एक माह से मौरंग का कार्य बंद है। वीडियो पुराना हो सकता है। बीएसए अव्यक्त राम त्रिपाठी ने कहा, यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया, कोई भी शिक्षक ऐसी गलती नहीं कर सकता। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें