फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्रमिकों के बच्चे जुलाई से सीबीएसई से करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। श्रमिकों के बच्चे भी अब सीबीएसई पैटर्न से पढ़ाई करेंगे। प्रधानमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना अटल आवासीय विद्यालय के संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रम एवं भवन सन्निर्माण बोर्ड ने विद्यालय में प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी है। बुधवार को प्रधानाचार्य ने विद्यालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उधर, बोर्ड ने बच्चों के दाखिले के लिए श्रमिकों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है।
चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय के बांदा-महोबा मार्ग पर अछरौड़ गांव के पास अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण मई 2021 में शुरू हुआ था। हालांकि इसका निर्माण जून 2022 में पूरा होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से यह पूरा नहीं हो सका। अभी भी भवन निर्माण में 10 फीसदी कार्य शेष है। श्रम एवं भवन सन्निर्माण बोर्ड ने जुलाई से इसके संचालन की कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड ने नवोदय विद्यालय स्वबस्ती से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामबहाल मौर्य को अटल आवासीय विद्यालय चित्रकूटधाम मंडल का प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। मौर्य ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बच्चों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जाएगी। जल्द अन्य शिक्षक व कर्मचारी की नियुक्ति होगी। विद्यालय का संचालन कक्षा छह से 12 तक होना है, लेकिन प्रथम चरण में कक्षा छह में प्रवेश लिए जाएंगे। बोर्ड ने प्रवेश लेने वाले बच्चों के श्रमिक अभिभावकों की सूची श्रम विभाग को सत्यापन के लिए भेज दिया है। सत्यापन के बाद दाखिले की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन



बच्चों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला का कहना है कि विद्यालय के निर्माण में करीब 80 करोड़ का खर्च आया है। क्लास, कैंटीन, मेस, ब्लॉक, स्टाफ आवास, छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, प्रधानाचार्य आवास आदि सब बनकर तैयार हो गया है। विद्यालय में प्रवेशित बच्चों के रहने खाने सहित कापी-किताब, खेलकूद, मनोरंजन आदि सभी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें