संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कड़ाके की ठंड के बावजूद स्कूली छात्र-छात्राओं ने 12 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
महाराणा प्रताप चौराहे में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने दुर्गा शक्ति नागपाल ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अखंड हिंद फौज के छात्र/छात्राओं की ओर से बैंड की धुन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मानव शृंखला में जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या, बजरंग इंटर कॉलेज, डीएमवी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चे जेबों में हाथ डाले नजर आए।
एडीएम राजेश कुमार, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी, आरटीओ अनिल कुमार, एआरटीओ शंकर, क्षेत्राधिकारी पुलिस गवेन्द्र गौतम सहित सामाजिक संगठन, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर आदि मौजूद रहे।