फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डिप्थीरिया से मासूम की मौत, डेंगू का एक और मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संक्रामक बीमारियों का असर बढ़ता ही जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में डिप्थीरिया पीड़ित एक बालक को भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई। इसके पूर्व नरैनी क्षेत्र में एक मासूम की मौत हुई थी। अब तक डिप्थीरिया से मरने वालों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

जनपद महोबा के पचपहरा गांव निवासी अखर राजा (5) पुत्र कमल को डिप्थीरिया ने अपनी चपेट में ले लिया था। उसका प्राइवेट तौर पर उपचार कराया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर 21 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार की शाम को उसकी मौत हो गई। इसके पूर्व नरैनी क्षेत्र के देवखेर गांव में एक मासूम बच्चे की मौत हुई थी।
इधर, जिला अस्प्ताल में पैथालाजी में जांच के दौरान पैलानी कस्बा निवासी युवती सुदामा (20) को डेंगू पाजिटिव पाया गया है। उसे कई दिनों से बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया था। सुदामा को जिला अस्पताल में भर्ती करते हुए उपचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें