बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरा जलालपुर गांव निवासी नैतिक (6) अपनी मां गुडिय़ा के साथ नाना रामखेलावन के घर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव आया था। वह सोमवार छोटी बहन राखी के साथ खेत में खेल रहा था। नाना ने खेत से घर जाते समय नैतिक और राखी को ट्रैक्टर पर बिठा लिया। रास्ते में ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में पडने से नैतिक उछल कर सडक़ पर जा गिर गया। इससे घायल हो गया। उसे सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। पिता वीरेंद्र ने बताया कि मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी राकेश (45) चेन्नई में रहकर मजदूरी करता था। वह लोहा फैक्टरी में काम कर रहा था। गर्म लोहा छिटककर उसके पेट में घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर सोमवार को गांव आए। मृतक फैक्टरी में सुपरवाइजर का काम करता था। (संवाद)